>
Ads Here

Tuesday, March 9, 2021

happy holi 2022, hindu festival of colors, (1) सात रंग (2)होली बनाओ

** मेरे प्यारे भाइयों और बहनों आप कैसे हो जी ? **

                      **नोट = जरूरी इन बातो को  आप स्वीकार कर लेवे।**   

        

(1) सात रंग =परमात्मा कहते है कि तुम मेरे रंग में रंग के अपने आपको पवित्र बनाओ। आप देखिये, यदि हम कलरफुल कपड़े पहनें तो कुछ दिन में हम बोर हो जाते हैं, लेकिन यदि श्वेत वस्त्र पहनें तो हमें बोरीयत नहीं महसूस होती। कारण है कि सफेद रंग कोई रंग नहीं है, ये सात रंगों का एक समूह है। यदि सभी सात रंगों को एक अनुपात में मिलाकर घुमा दिया जाए तो वो श्वेत रंग बन जाता है। वैसे ही सात रंग सातों गुणों के साथ जुड़े हुए हैं और परमात्मा इन सातों रंगों का सागर है। बस वही सात रंग हमारे अंदर भी हैं जिनसे हमारी आत्मा बनी हुई है। आज हमारी आत्मा का रंग धूमिल पड़ गया है, अर्थात् उसके अंदर काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, आलस्य, भय रूपी गंदे रंग या चित्र भर गये हैं। इन गंदे चित्रों को निकालने हेतु हमें अपने आपको परमात्मा के रंग से रंगना होगा, पवित्र बनाना होगा, तभी जाकर हमारे अंदर वो सारे रंग जो परमात्मा के हैं, वो सब जायेंगे और हम भी लोगों को परमात्मा की तरह दिखने लग जायेंगे। इस होली पर हम सभी को उस परमात्म रंग में रंगने के लिए खुद को दृढ़ प्रतिज्ञ बनाना होगा। अपने आपको बार-बार याद दिलाना होगा कि होली पवित्र बनने का एक संकल्प है, एक एहसास है। इस होली में हम परमात्मा के होकर ही रहेंगे।



**आप सभी प्यारे दोस्तो की नयनों व पिचकारी द्वारा प्रेम की धारा युक्त होली रंगबिरगी शुभकामनाए।

(2)होली बनाओ = आप सभी दोस्त जी विशेष दिन के प्रमाण होली मना रहे है । होली जलाई भी ओर मनाई भी। जलाना और मनाना दोनों ही आता हे ना? जलाने के बाद ही मनाना होता है। संकल्प की तीली से, जो भी कुछ स्व प्रति वा सेवा प्रति, व्यर्थ संकल्प अर्थात् कमजोरी के संकल्प संस्कार है, सबको इकट्ठा करके तीली लगा दो, इसी को ही सूखी लकड़ियाँ कहते हों तो सबको इकट्ठा करके दृढ़ संकल्प की तीली लगा दो। तो जलाना भी हो गया। जलाना ही मनाना और बनना है। तीली लगाने आती हे ना? तो जलाओ ओर मनाओ अर्थात् स्व को सदा 'होली बनाओ।



** मेरे प्यारे भाइयो और बहनो अगर आप इस ब्लाग का आडियो सुनना चाहते है तो  इस लिंक पर क्लिक करे - https://anchor.fm/positive-thoughts6/episodes/happy-holi-2021--hindu-festival-of-colors--1---2-ess4uh


**मेरे अति प्यारे भाइयो और बहनों आपने अपना किमती समय निकालकर इस पोस्ट को पढ़ा इसके लिए धन्यवाद। 

अगर पोस्ट पढ़ने के बाद आपके मन में क्या प्रतिक्रिया हुई कृप्या कमेंट कीजिए और अगर आपको आपको लगे कि इस पोस्ट विचार किसी के काम आ जाये तो कृप्या इसे शेयर कीजिए। अच्छा मिलते रहेंगे।— सहदृय से धन्यवाद


1 comment: