>
Ads Here

Wednesday, July 21, 2021

आज का मुरली का सार =सर्वव्यापी,रूहानी यात्रा,सतगुरू,विकर्म

 

                             ** मेरे प्यारे भाइयों और बहनों आप कैसे हो जी ? **

**नोट = जरूरी इन बातो को  आप स्वीकार कर लेवे।**

★(1).= मेरे प्यारे भाइयो और बहनो जरा समझो - ईश्वर सर्वव्यापी तो है नहीं। वह तो बेहद का बाप (सर्व मनुष्य आत्माओ के पिता) है। बच्चों को आकर वर्सा(जायदाद-सतयतुग,त्रेता की )  देते हैं। साधू सन्त आदि को तो वर्सा मिलता नहीं तो मानेंगे कैसे! तुम बच्चों(ब्रह्माकुमार/कुमारी) को ही वर्सा मिलता है।

★(2).= यहाँ(प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय) आकर बाप(परमात्मा) का बनना बड़ी यात्रा है। वहाँ तीर्थ यात्राओं पर जाते हैं तो कितने पैसे खर्च करते हैं। अब यहाँ तो दान करने की बात नहीं। इनमें कुछ भी पैसा खर्च नहीं करना है। वह है जिस्मानी यात्रायें, तुम्हारी(ब्रह्माकुमार/कुमारी) है रूहानी यात्रा। जिस्मानी यात्रा से फायदा कुछ भी नहीं। गीत में भी है ना - चारों ओर लगाये फेरे फिर भी जन्म-जन्मान्तर दूर रहे।

★(3).= परमात्मा ने समझाया है - सतगुरू एक ही है। सर्व का सद्गति दाता सिवाए एक सतगुरू के और कोई गुरू नहीं। बाप कहते हैं - मैं तुमको कल्प-कल्प संगमयुग पर आकर सद्गति दे पुजारी(मनुष्य) से पूज्य(देवी-देवता) बनाता हूँ। फिर तुम पुजारी बन दु:खी बन जाते हो। यह भी अभी पता पड़ा है। बरोबर हमारा आधा-कल्प(सतयुग,त्रेता) राज्य चलता है फिर द्वापर में हम सो देवी-देवता वाम मार्ग में चले जायेंगे। जब रावण(काम, क्रोध, मोह, लोभ,अंहकार) राज्य (द्वापर,कलियुग)शुरू होता है तब से ही वाम मार्ग शुरू होता है। उनकी भी निशानियां हैं। जगन्नाथ के मन्दिर में जाओ तो अन्दर काली मूर्ति है। बाहर में देवताओं के गन्दे चित्र हैं।

★(4).= जितना बाप(परमात्मा) को याद करेंगे उतने विकर्म विनाश होंगे। मनुष्य के ऊपर कोई आफतें वा दु:ख आता है वा देवाला निकालते हैं तो साधुओं का जाकर संग करते हैं। फिर मनुष्य समझते यह तो भगत आदमी है। ठगी थोड़ेही करेंगे। ऐसे-ऐसे भी दो चार वर्ष में बहुत धनवान हो(साधु, सत, महात्मा,सन्यासी)  जाते हैं। उन्हों के बहुत छिपे हुए पैसे होते हैं।


**मेरे अति प्यारे भाइयो और बहनों आपने अपना किमती समय निकालकर इस पोस्ट को पढ़ा इसके लिए धन्यवाद।  *अगर पोस्ट पढ़ने के बाद आपके मन में क्या प्रतिक्रिया हुई कृप्या कमेंट कीजिए और अगर  आपको लगे कि इस पोस्ट के विचार किसी के काम आ जाये तो कृप्या इसे शेयर कीजिए। अच्छा मिलते रहेंगे। = सहदृय से धन्यवाद

No comments:

Post a Comment