>
Ads Here

Tuesday, March 23, 2021

प्रश्न = क्या कलियुग के विनाश(विश्व परिवर्तन) में लाखो वर्ष है ?

 

                            ** मेरे प्यारे भाइयों और बहनों आप कैसे हो जी ? **

**नोट = जरूरी इन बातो को  आप स्वीकार कर लेवे।**


प्रश्न = क्या कलियुग के विनाश(विश्व परिवर्तन) में लाखो वर्ष है ?

उत्तर = कई ग्रंथो और शास्त्रों में लिखा है कलियुग अभी बच्चा है और उसको विनाश होने में लाखों और करोड़ो वर्ष है ।

आइये इन बातों को हम एक उदाहरण के समझने का सार्थक प्रयास करे - मान लिजिए विकास नामक एक पर्सन है आज उनकी उम्र 40वर्ष है और जब उनकी आयु 4 वर्ष थी तो उनके पिताजी ने ड़ायरी में लिखा कि विकास की आयु 4 वर्ष की है, आज वर्तमान उनकी आयु 40 वर्ष है तो 4 वर्ष के बाद उनकी आयु बढ़ी ना, घटी थोड़ी ना, कहने का तात्पर्य चार युग सतयुग, त्रेता, द्धापर, कलियुग  सतयुग,त्रेता में देवी—देवता रहते थे वहा अथाह सुख था अब जैसे द्वापर युग आया तो मनुष्य आत्मा में विकार आने के कारण भक्ति चालु हुई  और शास्त्र लिखना प्रारभ हुए जब शास्त्र लिखना आंरभ हुए तो उनमें लिखा कलियुग अभी तो बच्चा है। जैसे उदाहरण में समझाया कि विकास नामक पर्सन आयु 4 वर्ष जब उनकी पिता ने डायरी में लिखा  तो शास्त्रो में जब प्रारभिक चरण में लिख दिया कि कलियुग अभी बच्चा और द्वापर बाद कलियुग आया तो कलियुग की आयु बढ़ेगी ना ? कि बच्चा रहेगा । और वैसे भी शास्त्र तो द्वापर युग में लिखे गए अभी कलियुग में केवल ग्रंथो और शास्त्रो को पढ़ा जाता लिखा कहा जा रहा है, यह भी सोचने वाली बात है ?

** ग्रंथो और शास्त्रों में कलियुग के विनाश के कुछ तथ्य में प्रस्तुत करना चाहता हूॅ जो वर्तमान समय में हम खुली आंखो से दर्शन कर रहे है :-
1. कन्याये अपना मन पंसद वर मांगेगी।
2. यादव और कौरव(विदेशी लोग ) मूसल(परमाणु बम) से लड़ेगे। आप वर्तमान में देख रहे है हर देश या विदेश में एक सीमित मात्रा में परमाणु बम है।
3. जुते और चप्पल कॉच के शोरूम में सजेगे और किताबे फुटपात पर बिकेगी।
4. विज्ञान चरण सीमा में रहेगा ।
5. प्राकृतिक आपदाये और बीमारियो का प्रकोप बढ़ेगा।
6. भक्ति भी अपनी चरण सीमा पर रहेगी।
= = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = 

**मेरे अति प्यारे भाइयो और बहनों आपने अपना किमती समय निकालकर इस पोस्ट को पढ़ा इसके लिए धन्यवाद। 

अगर पोस्ट पढ़ने के बाद आपके मन में क्या प्रतिक्रिया हुई कृप्या कमेंट कीजिए और आपको लगे कि किसी के काम आ जाये तो कृप्या इसे शेयर कीजिए। अच्छा मिलते रहेंगे।- सहदृय से धन्यवाद

1 comment: