>
Ads Here

Saturday, March 6, 2021

Maha Shivratri 2022 Date: 1 मार्च **महाशिवरात्री पर्व पर विशेष = परमात्मा आकर क्या करते जो मनुष्य नही कर सकते ?



** मेरे प्यारे भाइयो और बहनो आप कैसे हो ? 

**नोट = जरूरी इन बातो को आप स्वीकार कर लेवे।** 
**परमात्मा आकर क्या करते जो मनुष्य नही कर सकते ?
आज के परिदृश्य में अधिकतर मनुष्य नकारात्मक विचारों का टोकरा सिर पर लेकर ही ज़िन्दगी को ढ़ोता हुआ चल रहा है। आप ही बताइये कि आप बीस किलो का वज़न सिर पर लिये हुए चलोगे तो थकोगे नहीं! और जब थकते हो, तो चिल्लाते भी हो। फिर पुकारते भी हो और इससे छूटने के लिए कई हथकंडे भी अपनाते हो। क्योंकि इस बोझिल भरी ज़िन्दगी से आहत हैं। हमने सबकुछ तो हासिल किया, किन्तु इस बोझ से छूटने का न तो ज्ञान है और न तौर-तरीका। मनुष्य बोझ के साथ जुड़ा इसलिए था या शादी इसलिए की, कि हम खुशी के साथ पारिवारिक जीवन का निर्वाह करेंगे। लेकिन जीवन में इन सम्बंधों के आने के बाद हम बोझिल इसलिए हो गए, क्योंकि 
हम सबको बोझ समझने लगे, जबकि ये हमें पता होना चाहिए कि सबका अपना-अपना भाग्य और कर्म है। हम रहें ना रहें, कार्य चला है और चलता रहेगा। ये ज्ञान हमको परमात्मा आकर देते हैं। अब इस दुःख के चक्रव्यूह से छूटने के लिए परमात्मा आपको सही मार्ग और सही ज्ञान (राजयोग जो निःशुल्क ईश्वरीय ज्ञान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में सिखाया जाता है )  देते हैं और कैसे बोझिल जीवन को आसान बनाकर सुकून भरा जीवन जिया जाये, उसका तरीका भी बताते हैं। जो मनुष्य खुद उलझा हुआ हो, वो सबको उलझा देगा, लेकिन परमात्मा सुलझा हुआ है, इसलिए वो सब सुलझा देंगे।

 आप किसी संत के पास जाओ, महात्माओं के भाषण सुनो, इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वहां आपको मूल्य आधारित शिक्षा मिलती है, मुक्ति(परमधाम में जाने के लिये)  का मार्ग नहीं मिलता। चाहो तो कर के देख लो। आप जाते ही थोड़े देर के लिए,  और फिर घर आते ही वही सारी उलझन, वही चिंता और वही सोच। तो फायदा क्या हुआ सत्संग सुनने का जब मैं उलझन से निजात न पा पाऊँ! तो हम आपको यही कहना चाहेंगे कि उस महाज्योति, उस नूर को पहचानो जो हमारे अंतरतम के प्रकाश को बढ़ा देगा, हमें जागृति दिलायेगा। इसमें दो स्थितियां बनेंगी, एक तो आप अपने लिये बोझ को समझदारी से छोड़ दो या फिर समय आपको जबरदस्ती इसे छोड़ने पर मजबूर कर देगा। और मजबूरी में छोड़ेंगे तो दुःख ही मिलेगा और समझदारी से छोड़ेंगे तो आप सुख पायेंगे। ये है परमात्मा की दी हुई सीख। ये कार्य सिर्फ परमात्मा कर सकते हैं, कोई मनुष्य नहीं कर सकता।

Maha Shivratri 2021 Date: 11 मार्च **महाशिवरात्री पर्व पर विशेष = परमात्मा आकर क्या करते जो मनुष्य नही कर सकते ?**  आडियों सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे  https://anchor.fm/positive-thoughts6/episodes/Maha-Shivratri-2021-Date-11-es4q2s

**मेरे अति प्यारे भाइयो और बहनों आपने अपना किमती समय निकालकर इस पोस्ट को पढ़ा इसके लिए धन्यवाद। अगर पोस्ट पढ़ने के बाद आपके मन में क्या प्रतिक्रिया हुई कृप्या कमेंट कीजिए और अगर आपको आपको लगे कि इस पोस्ट विचार किसी के काम आ जाये तो कृप्या इसे शेयर कीजिए। अच्छा मिलते रहेंगे।— सहदृय से धन्यवाद**

1 comment: