>
Ads Here

Thursday, March 11, 2021

Happy Holi 2022, Hindu festival of Colors, (1) "होली मनाए नये तरीके - 'गरीबी हटाओ (2)होली मनाई ना ?

 ** मेरे प्यारे भाइयों और बहनों आप कैसे हो जी ? **


"होली मनाए नये तरीके से - 'गरीबी हटाओ =

** संसार में दो तरह की गरीबी है। एक है भौतिक गरीबी। इसका अर्थ यह है कि शरीर-निर्वाह के लिए आवश्यक रोटी-कपड़ा-मकान-शिक्षा-स्वास्थ कइयो को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है | दूसरी गरीबी है आध्यात्मिक गरीबी। इसका अर्थ है कि आत्मा में ईश्वरीय ज्ञान,गुण,शक्तियों पूर्ण अभाव है। प्रथम गरीबी से तो 40-50 प्रतिशत लोग ग्रसित हैं परंतु आध्यात्मिक गरीबी से तो सारा समाज,देश ग्रसित है। ईश्वरीय ज्ञान, गुण, शक्तियों की गरीबी का परिणाम बड़ा भंयकर है। इनकी कमी के कारण मानव अपराध, व्यसन, कुरीतियों, हिंसा, लालच, विषय-वासना के चंगुल में फँसकर जीवन तड़प-तड़प कर गुजारता है।

अनुभव यह कहता है कि जब ईश्वरीय ज्ञान, गुण(प्यार,, शांति, खुशी, सुख, पवित्रता, आनंद, धीरजता, नम्रता, सहनशीलता,दृढ़ता आदि), शक्तियों की गरीबी मिटे तो मानव में चारित्रिक और आत्मिक बल भरे और जब चारित्रिक और आत्मिक बल भरे तो भौतिक गरीबी स्वतः मिटे। प्रकृति और पदार्थ, आत्मबल और चरित्रबल के धनी व्यक्ति का अनुसरण करते है। इस अर्थ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय के सभी केन्द्र गरीबी मिटाने के सशक्त माध्यम है। कोई भी वहाँ की नियमित शिक्षाओं को जीवन में धारण कर दोनों प्रकार की गरीबी से निजात पा सकता है। होली की मीठी सी प्यारी सी गुलाबी सी अग्रिम शुभकामनाओं सहित।

** मेरे प्यारे भाइयो और बहनो अगर आप इस ब्लाग का आडियो सुनना चाहते है तो  इस लिंक पर क्लिक करे - https://anchor.fm/positive-thoughts6/episodes/Happy-Hholi-2021--Hindu-festival-of-colors--1---------2-ess5ak

(2) होली मनाई ना ?


**मेरे अति प्यारे भाइयो और बहनों आपने अपना किमती समय निकालकर इस पोस्ट को पढ़ा इसके लिए धन्यवाद। 

अगर पोस्ट पढ़ने के बाद आपके मन में क्या प्रतिक्रिया हुई कृप्या कमेंट कीजिए और अगर आपको आपको लगे कि इस पोस्ट विचार किसी के काम आ जाये तो कृप्या इसे शेयर कीजिए। अच्छा मिलते रहेंगे।— सहदृय से धन्यवाद


1 comment: